Type Here to Get Search Results !

यूपी में घूम रहे फर्जी ED के अधिकारी, रहें सावधान



मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी के घर पर कार सवार अज्ञात लोगों ने खुद को ED का अधिकारी बताते हुए तलाशी करने के लिए घर में घुसने की कोशिश की जिसके वाद व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर फर्जी E d के अधिकारी फरार हो गए वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी तो एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए जहां फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है वहीं फर्जी ED अधिकारियों की तस्वीर व्यापारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

आपको बता दें की आज उस समय थाना गोविंद नगर इलाके में हड़कंप मच गया जब हाईफाई कॉलोनी श्री राधा ओर्छीड में रहने वाले सराफ व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए जिनमें एक पुलिस की वर्दी में दरोगा और एक महिला सहित चार लोग शामिल थे जिन्होंने व्यापारी से बोला की आपके यहां ED का छपा पढ़ा है और आपके खिलाफ शिकायत है जिसपर पर व्यापारी द्वारा जब उनके आई कार्ड और वारंट का पूछताछ की तो उन्होंने फर्जी कार्ड और लेटर दिखाया जिसके वाद जैसे ही कागज पड़ने लगे तो उन्होंने व्यापारी अश्वनी अग्रवाल से फोन और कागज दोनो छीन लिए जिसपर व्यापारी को संदेह हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और जैसे ही शोर मचा तो फर्जी ED अधिकारी मौके से गाढ़ी में बैठकर भाग निकले वहीं व्यापारी का फोन भी साथ लेकर भागे है जिसके बड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी तो मौके पर एसएसपी शैलेश पांडे सहित इलाका पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी की तस्वीरों में कैद अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है जिसके वाद जहां एसएसपी ने बताया है की जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी और यहां व्यापारी के घर में अज्ञात लोग आए थे जोकि खुद को ED का अधिकारी बता रहे थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad