Type Here to Get Search Results !

लाल टोपी से भाजपा को है डर-अवधेश प्रसाद




- भाजपा के लाल टोपी काले कारनामे के बयान पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि भाजपा लाल टोपी से घबरा गई है, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ाये जाने की खबर पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सर्किल रेट 2017 से प्रभावी माना जाए और जो भी किसानों की जमीन का मुआवजा है उनको दिया जाए, लाल टोपी के बयान पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा को पता है लाल टोपी ही इनको सत्ता से अलग करेगी, जब से भाजपा लोकसभा चुनाव अयोध्या में हारी है तब से भाजपा पूरी तरह से लाल टोपी से घबरा गई है, लोकसभा में लाल टोपी तीसरी शक्ति बन गई है, उपचुनाव में लाल टोपी ही इनको हराएगी, समाजवादी पार्टी ही सारी सीटों पर विजय पाएगी, भाजपा पर लाल टोपी का भूत सवार है,भाजपा वाले जानते हैं मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी ही जीतेगी,भाजपा दहशत में है, उपचुनाव को लेकर भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, सात जन्म लग जाएंगे उनके सपने पूरे नहीं होंगे, मिल्कीपुर सीट ये नहीं जीत पाएंगे, मिल्कीपुर सेट कम से कम हम 65 से 70 हजार वोट से जीतेंगे, दरअसल सपा ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को ही मिल्कीपुर सीट से टिकट दिया है, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की प्रक्रिया पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मार्च माह में सर्किल रेट बढ़ाया जाता है लेकिन अयोध्या जनपद ऐसा रहा कि 2017 से लेकर अभी तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया, ये मुद्दा मैंने लोकसभा में भी उठाया था, हमारी यह मांग है सर्किल रेट 2017 से प्रभावी माना जाए, उसी अनुसार किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad