Type Here to Get Search Results !

टेन्ट कैटर्स एंड डेकोरेशन एसोसिएशन का महाधिवेशन सम्पन्न

 टेन्ट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बनी द्वितीय महाधिवेशन की रणनीति





 बस्ती टेन्ट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला व्यापारी कार्यकारिणी की बैठक ब्लाक रोड स्थित होटल महारानी के सभागार में जिलाध्यक्ष राजेश कैटर्स  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगामी 1 से 3 सितम्बर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय द्वितीय महाधिवेशन की तैयारियांेें और सहभागिता पर विचार किया गया।

उ.प्र. टेन्ट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार  ने बैठक में कहा कि द्वितीय महाधिवेशन में जमीनी मुद्दों पर विचार और रणनीति बनाने के साथ ही भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित किया जायेगा। उन्होने कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों का आवाहन किया कि वे तीन दिवसीय द्वितीय महाधिवेशन में अनिवार्य रूप से हिस्सा लें।
बैठक में मुख्य रूप से कीर्ति चौधरी, विनोद शुक्ल, राजू, कुलविन्दर सिंह जेम्स, राम बाबू श्रीवास्तव, अनिल सैनी, नागेन्द्र सिंह, सेन्की सचदेवा, सुनील चौधरी, राहुल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, लाल बिहारी यादव के साथ ही टेन्ट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad