जातिगत जनगणना कराने, बुद्धिष्ट स्थलों के सुरक्षा की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
राष्ट्रपति को भेजे दो संयुक्त ज्ञापन में जाति आधारित जन गणना कराये जाने, ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने, पर्याप्त बजट देने, रिजर्वेशन इम्पलीमेंटेशन एक्ट बनाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण, एमएसपी गारण्टी लागू किये जाने और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा द्वारा भेजे ज्ञापन में पुरातत्व विभाग के पास कुशीनगर, श्रावस्ती, सारनाथ आदि स्थानों पर बुद्धिष्ट स्थलों से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी सुरक्षा किये जाने आदि की मांग को शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से भन्ते प्रज्ञानन्द, हृदय गौतम, बुद्धेश राना, सुग्रीव चौधरी, रामकेश, प्रहलाद गौतम, चन्द्रप्रकाश गौतम, कालमणि शर्मा, बाबा ठाकुर, पंचलाल आदि शामिल रहे।
.jpg)




