Type Here to Get Search Results !

संसदीय कार्य मंत्री पहुंचे बस्ती, मुख्य द्वार का किया उद्घाटन

 बाबा राम निहाल दास मुख्य मार्ग गेट का संसदीय कार्य मंत्री जेपी सिंह ने किया उद्घाटन 




दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग सैनिया चौराहे पर स्वर्गीय सीता शरण सिंह के स्मृति में  बाबा राम निहाल दास  मुख्य मार्ग द्वार गेट का उद्घाटन प्रमुख सचिव संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने फीता काटकर एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया। 

    जयप्रकाश सिंह प्रमुख सचिव संसदीय कार्य मंत्री प्रमोद कुमार सिंह आरटीओ ने भव्य गेट का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मानस पाठ के साथ भंडारा आयोजन कर किया गया। श्री सिंह ने  कहा कि बाबा राम निहालदास कुटी ऐतिहासिक मंदिर है। यह मार्ग राम जानकी मार्ग से ऊंजी मार्ग होते हुए उमरिया तक जाता है। सैनिया के मुख्य मार्ग पर भव्य गेट का निर्माण होने से श्रद्वालुओं को काफी राहत मिल सकेगी। 

इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण चंद्र सिंह, सोहन सिंह,अशोक सिंह,शैलेंद्र सिंह, सुनील सिंह,बबलू सिंह, अभिनंदन सिंह, रमेश यादव, राजेश यादव प्रमुख प्रतिनिधि,राजेश यादव एडवोकेट,विजय सोनी, बृजनाथ यादव, दिलीप दुबे, आज्ञाराम चौधरी, प्रवीण कुमार, पिंटू सिंह, धमेंद्र चौधरी आदि ने कहा कि गेट बहुत जरुरी थी। गेट का उद्घाटन होने से एक पहचान मिली है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad