Type Here to Get Search Results !

आखिर कौन हैं रंजू सिंह,जिसकी अखिलेश ने की तारीफ

 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में मिलकर आज छिबरामऊ, कन्नौज निवासी सुश्री रंजू सिंह ने बताया कि वह सन् 2011 से समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले रखा है। सुश्री रंजू सिंह ने  अखिलेश यादव को भी कुछ पौधे भेंट किए।

    सुश्री रंजू सिंह ने बताया कि वह अभी तक 55 हजार पेड़ पौधों का रोपण कर चुकी है और 1,25,000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। सुश्री सिंह ने यह भी बताया कि वह बाल विकास और महिला सशक्तिकरण पर भी काम कर रही है। गरीब बच्चों को काफी-किताबें, फीस देने के साथ सर्दियों में वस्त्र वितरण भी करती है। यह सब वह अपने निजी स्रोतों से करती है।

   अखिलेश यादव ने सुश्री रंजू सिंह के कामों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

                       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad