Type Here to Get Search Results !

सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए जवान,दी गयी विदाई

 सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक आवास जबूरना 



लेह में सैन्य अभ्यास के प्रशिक्षण के दौरान हुआ था बड़ा हादसा 

सेवा के जवान शहीद जवान का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे गांव

सेवा के जवानों ने दिया गॉड ऑफ ऑनर 

पुश्तैनी कब्रिस्तान में शहीद जवान को किया गया सुपुर्दे खाक 

डीएम एसपी भी मौके पर रहे मौजूद

2014 में बॉम्बे रेजीमेंट में भर्ती हुए थे अकबर खान

खबर गाजीपुर जनपद के जबुरना गांव निवासी सेना के जवान अकबर खान का पार्थिव शरीर बुधवार शाम पैतृक गांव पहुंचा। जहा सेना के जवानों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। वही ग्रामीणों के द्वारा शहीद जवान को पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुए श्रंधाजली दी गई। भारी बारिश के बीच भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद शहीद अकबर की एक झलक देखने को बेचैन रहे। वही गांव की महिलाओ के द्वारा छतों पर खड़े होकर ही कमसार ओ बार के इस वीर जवान को नम आंखों से विदाई दी।

शहीद जवान अकबर खान 28 वर्ष पुत्र अख्तर खान इंजीनियरिंग विभाग से 2014 में बॉम्बे रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में यह लेह में सैन्य अभ्यास के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। सैन्य अधिकारियों के द्वारा मिली सूचना के अनुसार पारिवारिक जनों ने बताया कि सोमवार को एक सैन्य अभ्यास के दौरान जवान अकबर खान हादसे का शिकार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि एक नदी के ऊपर पुल बनाने का अभ्यास किया जा रहा था इस दौरान 6 जवान नदी में गिर गए जिसमें पांच जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अकबर की मौत हो गई।

शहीद जवान अकबर दो भाइयों में बड़ा था, 2 वर्ष पूर्व ही सेवराई तहसील क्षेत्र के सरैला गांव में दिलनशीन खातून से उसकी शादी हुई थी। जिससे उसका एक पुत्र ओरहान खान है। शहीद की पत्नी दिलनशीन खातून, छोटा भाई इसराफिल खान और मां आसमा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों के द्वारा घर पहुंच कर शोक संवेदना  व्यक्त किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad