Type Here to Get Search Results !

राहुल के चहेते का हुआ बुरा हाल,शुरू हुई राजनीति

 राहुल गांधी के चहेते रामचेत मोची बोले, राशन कार्ड सूची से कट गया मेरानाम, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय मांगने आया हूं डीएम सुल्तानपुर से।



 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रामचेत मोची की दुकान पर बैठने और जूते सिलने की कला से वाकिफ होने के बाद उन्होंने राशन कार्ड से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मिलने पहुंचे रामचेत ने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय मांगा है। उन्होंने कहा कि घर आने-जाने के लिए सड़क तक नहीं है। कीचड़ से होकर घर पहुंचता हूं।

 सुल्तानपुर जिले के कूरेभार कस्बा क्षेत्र अंतर्गत विधायक नगर चौराहे के निकट के दुकानदार रामचेत निवासी ढ़ेसरुआ विकासखंड कूरेभार बुधवार को जनता दर्शन में पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, कांग्रेस नेता सनी सिंह, पवनेश दुबे समेत अन्य नेताओं के साथ जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से मुलाकात की। जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा सुनते हुए कहा कि घर में शौचालय तक नहीं है। दुकान से जब रात में घर पहुंचता हूं तो कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। घर जाने के लिए एक अदत सड़क तक नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय की मांग जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 

पीड़ित ने कहा मैं जिलाधिकारी के पास प्रधानमंत्री आवास मांगने आया हूं। मेरा राशन कार्ड में भी नाम काट दिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को जांच कर सहयोग का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad