अधिवक्ताओं ने कोतवाली गेट के सामने कानूनगो को पीटा
वकीलों ने कानूनगो पर लगाया धन उगाही का आरोप
दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस
24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर राजस्वकर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
अधिवक्ताओं ने कहा मारपीट का आरोप बेबुनियाद
कानूनगो के तहरीर पर दो अधिवक्ता समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली गेट के सामने बुधवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने विकास खंड सोहांव के मौजा करेन्जा क्षेत्र के कानूनगो की जमकर पिटाई कर दिया। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते हैं। जबकि कानूनगो व लेखपालों का कहना है कि प्रभारी कोतवाली के नहीं रहने पर था कि हम लोग वापस लौट रहे थे, तभी अधिवक्ता ओमप्रकाश व हर्षित दुबे समेत 10 की संख्या में पहुँचे लोगों ने कोतवाली गेट के सामने कानूनगो मोतीलाल राम की जमकर पिटाई कर दी और आवेदन पत्र को फाड़ नारेबाजी करने लगे। इस मामले में दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कानगो के तहरीर पर दो अधिवक्ता समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी के अलावा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।





