सीएम भाजपा पदाधिकारियो के साथ किए बैठक
संगठन को मजबूत बनाने की अपील
कटेहरी उप चुनाव को लेकर हुआ मंथन,
सीएम के जिम्मे पड़ा कटेहरी विधानसभा
बुधवार दोपहर करीब बारह बजे अयोध्या से रवाना होकर सीएम योगी आदित्यनाथ का राजकीय हेलीकाप्टर अम्बेडकरनगर राजकीय हवाई पट्टी पर पंहुचा।इस दौरान हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।उसके बाद वह सीधे पटेल नगर तिराहे से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे।सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पार्टी पदाधिकारियो के साथ बैठक कि गई।जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, कटेहरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप मोनू सिंह कुल 37 भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।सीएम ने पार्टी पाधिकारियो से कहा की एक जुटता से काम करिये। जिससे आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा के खाते में जाए। उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत करने के लिए दोबारा आऊंगा तो पार्टी के 425 बूथ अध्यक्ष और 78शक्ति केंद्र के साथ बैठक करूंगा।
बैठक के समापन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व और जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप मोनू सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियो ने सीएम को भगवान रामलला की तस्वीर भेंट किया।





