Type Here to Get Search Results !

महिला बैरक में महिला पर जानलेवा हमला,मचा हड़कंप

 कौशांबी जेल की महिला बैरक में कैदी पर जानलेवा हमला, बेहोशी की हालत में अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती महिला कैदी



 कौशांबी जिला जेल में बंद महिला कैदी गंभीर हालत में मिली है। उसके गले हाथ व पैर में चोट के निशान है। जेल अस्पताल में इलाज के दौरान होश न आने पर जेल प्रशासन ने महिला कैदी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया है। महिला बंदी पति की हत्या मामले में सजा काट रही है। 

जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा ने फोन पर बताया की कैदी फरहा जाफरी पुत्री नेमुल रहमान को अदालत ने एक माह पहले पति की हत्या में दोषी पाए जाने पर 20 साल की सजा सुनाई। कैदी को महिला बैरक में सजा काटने के लिए रखा गया है। करीब 5 बजे महिला बैरक से शोर शराबी की आवाज सुनकर बंदी रक्षक पहुंचे। कैदी फरहा बेहोशी की हालत में मिली जिसे इलाज के लिए जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर तक उसे होश ना आने पर मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल भेजा गया। कैदी की हालत में डॉक्टर ने सुधार बताया है। 

कैदी फरहा जाफरी के मुताबिक, बैरक के बाथरूम में उसे अज्ञात लोगों ने बंद कर दिया था। जहां उसके साथ मारपीट व जान से मारने की कोशिश हुई। उसके गले हाथ पीठ व सीने पर चोट के निशान मिले है। फरहा हमलावरों को पहचान नहीं सकी। उसका कहना है कि उससे पहले नाक के पास हमला कर बेहोश कर दिया गया था। 

ईएमओ डॉक्टर विजय शंकर सिंह ने बताया जिला जेल से एक महिला कैदी को बंदी रक्षक लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। उसका इलाज इमरजेंसी में किया जा रहा है। महिला के गले हाथ व अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। जख्म को देखने से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि महिला ने खुदकुशी की कोशिश की है। महिला की हालत अब स्थिर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad