Type Here to Get Search Results !

रिश्वतखोर लेखपाल का कारनामा आया सामने,करने लगा हाथापाई

 लेखपाल जितेंद्र वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

दस हजार के रकम लेते गिरफ्तार 



खबर अम्बेडकरनगर के भीटी तहसील से है जहाँ एक बार फिर लेखपाल का कारनामा सामने आया है।जी हा बात भीटी तहसील क्षेत्र के खड़हरा गाँव में तैनात लेखपाल जितेंद्र वर्मा कि कर रहे है। जो सरकारी कर्मचारी के नाम पर एक ध्वबा बन गए थे।आज करीब तीन बजे एंटी करप्शन टीम ने  दस हजार रूपये का घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आपको बता दे कि पूरा मामला भीटी तहसील क्षेत्र के खड़हरा गाँव का है।यहीं गाँव में सड़क किनारे संदीप यादव ग्राम सैदपुर थाना दोस्तपुर के निवासी है।बीते कुछ दिन पहले जमीन कि पैमाईश के लिए एसडीएम से आदेश कराए थे। एसडीएम के आदेश के बाद भी यह उनके फरमान को मानने में हीलावाली कर रहे थे।इस बात को लेकर संदीप यादव काफी परेशान थे। लेकिन एक दिन लेखपाल जितेंद्र वर्मा ने उनसे ग्यारह हजार रूपये कि मांग की।उसके बाद लेखपाल द्वारा एक हजार रुपया उनसे पहले लिया गया।बाकी रकम लेखपाल द्वारा कहा गया कि पैमाइस के एक घंटे पहले देना होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad