Type Here to Get Search Results !

धरने पर बैठी छात्राओं की क्या है असली कहानी

 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर छात्राएं बाबे सैयद गेट बंद कर बैठी धरना प्रदर्शन पर, रिसर्च स्कॉलर की मांग है कि उनकी रिसर्च पूरी होने के बाद ही कराए जाएं हॉस्टल खाली।



 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बेगम सुल्तान जहां की रिसर्च स्कॉलर छात्रा इशरत ने बताया कि कोरोना काल के टाइम में उनकी पढ़ाई बाधित हो गई थी, इसलिए उनकी  5 साल में रिसर्च पूरी नहीं हो सकी है, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनसे हॉस्टल खाली कराए जा रहे हैं, इस संबंध में पूर्व में भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इंतजामिया के साथ बात हो चुकी है और इंतजामिया ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 5 वर्ष से पूर्व रिसर्च स्कॉलर को हॉस्टल में अलॉटमेंट नहीं किया जा रहा है। जबकि हमारा रिसम्मिसन नहीं हुआ है। इतनी रात में हमको बाहर रहना पड़ रहा है । इस कारण हम रिसर्च स्कॉलर छात्रों को मजबूर होकर बाबा सैयद गेट पर धरना प्रदर्शन करने को आना पड़ा है। प्रदर्शन शुरू होने पर हमारे हॉस्टल की प्रोवोस्ट अब रिटर्न में रहने की जिम्मेदारी ले रही हैं । लेकिन हम रजिस्टर से मिलकर हॉस्टल में रहने की लिखित जिम्मेदारी चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad