बस से टकराई कार.. सात लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक डबल डेकर स्लीपर बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से करीब 20 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 3 मृतक कार में सवार लोगों में से हैं और बस में सवार 4 पैसेंजरों की मौत हुई है। सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बस हाईवे से उतरकर 20 फीट नीचे गिर गई। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।





