समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनावों में मिली भारी जीत और देश में तीसरे नम्बर की पार्टी बनने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देने और उनके सम्मान में मुजफ्फरनगर से पद यात्रा करने वाले श्री आस मुहम्मद व मोहम्मद मुद्दसिर के नेतृत्व में पद यात्रा आज लखनऊ पहुंची। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के नेतृत्व में शहीद स्मारक लखनऊ में पदयात्रियों को साल व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
यह यात्रा 20 जुलाई 2024 को जिला समाजवादी पार्टी, कार्यालय मुजफ्फरनगर से लखनऊ पहुंची है। रास्ते में जगह-जगह पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्री आस मोहम्मद ने कहा कि ‘‘सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की शानदार सफलता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव, पीडीए के महानायक के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। जनता का आभार व्यक्त करने हेतु यह पदयात्रा निकाली गयी।
पदयात्रियों के लखनऊ पहुंचने पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0, चौधरी अदनान प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, मौलाना नज़र प्रदेश उपाध्यक्ष, ताज खान प्रदेश उपाध्यक्ष, मुनव्वर आलम कुरैशी प्रदेश उपाध्यक्ष, शाह आलम प्रदेश सचिव, नदीम बुखारी पूर्व उपाध्यक्ष यूथ बिग्रेड, मोहम्मद अतीक उर्फ मम्मू प्रदेश सचिव, बदरूल हसन एडवोकेट प्रदेश सचिव, शफीन कुरैशी प्रदेश सचिव, जमाल अहमद प्रदेश सचिव, राजू खान प्रदेश सचिव, मोहम्मद खालिद प्रदेश सचिव, हारून अजीज जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अबरार मलिक प्रदेश सचिव, मुन्ना हासमी, मो0 शोएब, मो0 कामिल, मो0 शालू खान, मो0 अखलद, मो0 मुशीर प्रदेश सचिव मो0 नूर, मो0 आरिफ भी मौजूद थे।
(





