Type Here to Get Search Results !

भाई ने अपने ही बहन की कर दी हत्या,जानिये असली वजह

 मेरठ में झूठी शान की खातिर भाई ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार किया 



मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। जहां नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे पीटा। वह बचकर बाहर सड़क पर भाग आई तो नाराज भाई सड़क पर दौड़ा कर पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला। हत्या के वारदात को इलाके की भीड़ तमाशबीन बनकर देखती रही लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं की । करीब आधा घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। जिसके बाद इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या ये सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

दरअसल, मेरठ के इंचौली क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाईयों में सबसे छोटी बहन का हिंदू युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। कुछ माह पहले लड़की उस युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ और युवती लड़के के पास रहने के लिए घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई तभी पीछे से उस युवती का बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई बहन की जिद से नाराज भाई ने गुस्से में उसको जमकर पीटा फिर बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  हत्या के बाद आरोपी भाई ने घर पहुंचकर वारदात की जानकारी अपने परिवार को दी। करीब 20 मिनट तक लड़की का शव सड़क पर पड़ा रहा। तभी गांव की किसी युवक ने इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया । 

उधर , घटना के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि इंचौली थाना पुलिस को एक युवती की हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस युवती की हत्या हुई है उसके भाई नहीं उसका गला दबाकर हत्या की है । आरोपी युवक ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसकी बहन का एक युवक से प्रेम प्रसंग था जिसकी नाराजगी पर भाई ने अपनी ही छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है ।  फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad