Type Here to Get Search Results !

गरीबों मजलूमों की आवाज थीं फूलन देवी-महेंद्र नाथ यादव

 जयन्ती पर समाजवादियों ने वीरांगना फूलनदेवी को किया नमन्

निषाद समाज का उत्थान सपा की प्राथमिकता-महेन्द्रनाथ यादव





 शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक एवं सपा  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न, जुल्म की शिकार होने के बाद डकैत से सांसद बनीं फूलन देवी राजनेता थीं। उन्होंने निषाद समाज के हित में काफी कुछ किया। 1996 में वह सांसद बनीं। कहा कि निषाद समुदाय को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर जागना होगा। सपा निषाद समाज के उत्थान, उन्हें अधिकार दिलाने के लिये लगातार संघर्षरत है, यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, आर.डी. निषाद, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, हरेश्याम विश्वकर्मा, रामशंकर निराला, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी,  आदि ने पूर्व संासद फूलनदेवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कि सामाजिक प्रताड़ना और जुल्म, अत्याचार के खिलाफ डाकू बनकर फूलनदेवी ने सोये हुये निषाद समाज को जगाने की भूमिका निभायी, वे सांसद बनी किन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था, 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई। कहा कि फूलनदेवी के शरीर की हत्या भले हो गई हो किन्तु उनके विचार, संघर्ष सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दायित्व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्ग दर्शन में पूरी निष्ठा से निभा रही है। इसी कड़ी में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सोनिहा घाट पर सपा नेता नन्दलाल यादव के संयोजन में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। कार्यक्रम में सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।  
वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद करने वालों में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य, गीता भारती, संतराम आर्य, गुलाब चन्द्र सोनकर, प्रशान्त यादव, रामचन्दर यादव, संजय गौतम, चन्द्रिका यादव, वैजनाथ शर्मा, डी.आर.एस. यादव, प्रेमचन्द्र, राहुल सिंह, युनूस आलम, रमेश गौतम, संतराम आर्य, राम उजागिर वर्मा, कैश मोहम्मद के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad