Type Here to Get Search Results !

आदर्श नगर पंचायत बनेगी नगर ,देखिये रिपोर्ट



जिले की नगर पंचायत नगर बाजार आदर्श नगर पंचायत बनेगी। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा इस आशय का शासनादेश कल 09 अगस्त को जारी कर दिया गया है। उन्होंने बस्ती की नगर पंचायत नगर सहित प्रदेश की 20 नगर निकायों को पं० दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना अंतर्गत शासन द्वारा चयन के निर्णय से सम्बन्धित जिलाधिकारियों को अवगत करा दिया है। तत्कालीन जिलाधिकारी अंद्रा बामसी ने नगर पंचायत नगर को आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित करने हेतु शासन से अनुरोध किया था। इस योजना में चयन के बाद अवस्थापना सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए नगर पंचायत नगर को शासन द्वारा चार करोड़ रूपए की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर की जनता को बधाई दिया है। उन्होंने शासन प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाना हमारा उद्देश्य है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना नगर पंचायत प्रशासन का कर्तव्य है। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से उम्मीदें , जवाबदेही और जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गई है। शासन के इस निर्णय से नगर पंचायत के सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर की जनता में खुशी का माहौल है।

                             

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad