Type Here to Get Search Results !

बीएसएनएल के इस प्लान ने मचाई तबाही,देखें रिपोर्ट



भारत संचार निगम लिमिटेड के 91 रुपये वाले प्लान ने तहलका मचा दिया है। 90 दिन की वैलिडिटी से ग्राहकों की हो गयी बल्ले-बल्ले।

BSNL अपने हमेशा ही अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है । कंपनी के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के शानदार सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको बीएसएनएल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 100 रुपये से भी कम है।

यूजर्स की सहूलियत के लिए बीएसएनएल ने अपनी लिस्ट में शॉर्ट टर्म से लेकर महंगे और सस्ते से लेकर महंगे रिचार्ज प्लान्स को ऐड कर रखा है। कंपनी के पास प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में भले ही कम यूजर्स हों लेकिन प्लान्स के मामले में वह सभी को कड़ी टक्कर दे रही है।

 BSNL की लिस्ट में 100 रुपये से कम कीमत का एक प्लान मौजूद है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 91 रुपये है। बीएसएनएल इस सस्ते प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। अगर आप BSNL के यूजर है तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

 91 रुपये के इस सस्ते प्लान ने बीएसएनएल को सुर्खियों में ला दिया है। किसी भी टेलिकॉम कंपनी के पास इस समय सिर्फ 91 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान मौजूद नहीं है। अगर आप इस प्लान के बारे में मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यह कंपनी का एक वैलिडिटी प्लान है। अगर आप चाहते हैं कि कम खर्च में आपका सिम लंबे समय तक एक्टिव रहे तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं।अगर आप इस प्लान के साथ टॉक टॉइम वाउचर लेकर कॉलिंग की सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको 1.5 पैसे पर सेकंड के हिसाब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad