छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर चप्पल जूते से की मारपीट
जनपद एटा में एक दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक दिव्यांग युवती को एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।लेकिन युवती गूंगी होने के चलते अपने परिजनों को इशारे से बताने का प्रयास किया। लेकिन परिजन उसको समझ नहीं पाए। तभी आज लड़की ने आरोपी को पहचान लिया तो पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर चप्पलों से जमकर पीटा। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हम आप को बतादे ये पूरा मामला जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का हैं जहां कुछ लोग एक युवक को चप्पल और हाथों से पीट रहे है। पिटने वाले युवक पर एक गूंगी युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। बताया जाता हैं कि सोमवार की शाम युवती को गांव का ही है और उसने साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। युवती बोल पाने में असमर्थ है। इस कारण युवक की सही जानकारी नहीं दे पाई थी। बुधवार को गांव में युवक को घूमता देख युवती ने पहचान लिया। इसके बाद परिजन को इशारा करके बताया।
इसके बाद परिजन और ग्रामीणों युवक को पकड़कर चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में बॉर्डर के थाने होने की वजह से बागवाला व कोतवाली देहात में युवक को हिरासत में लेने को विवाद चलता रहा। लेखपाल के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। बताया जा रह है कि युवक के खिलाफ युवती से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस अभी घटना की बारीकी से जाँच कर रही है पुलिस के अनुसार जाँच के बाद धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा । सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली की इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।





