Type Here to Get Search Results !

आठ माह बाद खोदा गया कब्र,जानिये क्या है वजह

 बहराइच आठ माह बाद कब्र से खोदा गया युवक का शव




मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने कब्र से निकलवाया लाश, पोस्टमार्टम को भेजा

 बहराइच जनपद के हुसैनपुर गांव निवासी एक युवक की लुधियाना में मौत हो गई थी। पिता ने साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पिता की मांग पर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आठ माह बाद सोमवार को शव कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कोतवाली देहात के हुसैनपुर गांव निवासी राजाराम (20) पुत्र बेनी प्रसाद की 3 दिसंबर 2023 को लुधियाना के एक लोहा फैक्ट्री में मौत हो गई थी। गांव के साथी सुरेश और एक अन्य ने साधारण मौत की बात बताई थी। मौके पर पहुंचकर पिता ने देखा कि पुत्र का एक हाथ फैक्चर है, साथ ही उसे पीटा गया है। राजाराम के शव को परिवार के लोग जिला मुख्यालय लेकर आए। पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। जिस पर राजा राम के शव को दफना दिया गया था। पिता बेनी प्रसाद ने जिला मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर शव के पोस्टमार्टम की मांग की। डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर सोमवार को शव कब्र से खोदवाया गया। कोतवाली देहात पुलिस और सदर तहसील के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शव कब्र से बाहर निकाला गया है। गांव के ही दो साथियों पर पीट पीट कर हत्या का आरोप लगा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad