Type Here to Get Search Results !

ईदगाह को उड़ाने की धमकी से पुलिस हैरान



 शाही  ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी देकर एक युवक ने कार को ईदगाह में ले जाने का प्रयास किया। युवक की हरकतें देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शीशे तोड़े और युवक को हिरासत में लेकर गोविंद नगर पुलिस के सिपुर्द किया। पूछताछ में सामने आया कि युवक सनकी है।

जमुना पार थाना क्षेत्र के मीरा विहार कॉलोनी के रहने वाले पुष्पेंद्र रविवार दोपहर 12:30 बजे वैगनआर कार लेकर ईदगाह में घुसने का प्रयास करने लगे। ईदगाह पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों ने बैरियर के पास कार को घुसता देख रोकने का प्रयास किया।

युवक पुष्पेंद्र ने कहा कि वह ईदगाह को उड़ा देगा। इतना सुनते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को हिरासत में लिया और गोविंद नगर पुलिस के सिपुर्द किया। गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया, युवक सनकी किस्म का है। पूछताछ में वह बार-बार पुलिस को घुमा रहा है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। इससे वह नाराज है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad