Type Here to Get Search Results !

बाबा कीनाराम से प्रभावित है योगी आदित्यनाथ,दिया संदेश

.बाबा कीनाराम ने सिद्ध कर दिया था कि योगी संत सत्ता का गुलाम नहीं होता...योगी आदित्यनाथ



 चंदौली में अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425 वां जन्मोत्सव विधिवत पूजन अर्चन के साथ शुरू हो गया है। 300 साल पुरानी परंपरा निभाने के लिए रामगढ़ में आज रविवार को तड़के से ही आस्थावानों का बाबा के दर्शन पूजन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है। माना जाता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन बाबा का जन्म हुआ था, इसलिए इसे अघोर चतुर्दशी भी कहा जाता है। 3 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा जनपद के जनप्रतिनिधि व लाखों श्रद्धालु शिरकत कर बाबा का आशीर्वाद लेगें।देश विदेश से एक लाख से ज्यादा आस्थावानों की भीड़ के आने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने बाबा का दर्शन पूजन करने के उपरांत।

लोगों को संबोधित करते हुए कहा की जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने  को अपना सौभाग्य बताया।उन्होंने कहा कि बाबा कीनाराम जन्म से ही दिव्य विभूति थे।साधना के माध्यम से उन्होंने सिध्दि प्राप्त करने के बाद उसका उपयोग राष्ट्र व समाज के लोककल्याण में लगाया।उच्च कुलीन वर्ग में जन्म लेने के वावजूद उन्होंने दलितों व वनवासियों को अपना शिष्य बनाया और समाज में सम्मान दिलाया।उन्होंने अपने चमत्कारों से बादशाह शाहजहां को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।उन्होंने सिध्द कर दिया कि संत और योगी सत्ता का गुलाम नहीं होता है।उन्होंने चंदौली में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि उसका नामकरण पूज्य बाबा के नाम पर ही किया गया है,जिससे लोककल्याण व आरोग्य का निदान होगा।उन्होंने अघोरपीठ  के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उस समय बाबा कीनाराम ने जो समाज सुधार के लिए काम किया उसको अच्छे से चलाया जा रहा है।

      कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय ,राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह व राज्यसभा सांसद साधना सिंह,सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य,जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा,  जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँगहे,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad