टावर वैगन को धक्का लगाते हुए लोग
बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास एक अजीब मामला देखने को मिला जंहा कुछ लोग किसी बस या कार को धक्का नही मार रहे है बल्कि रेलवे ट्रैक पर खराब हुए टावर वैगन को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे है । लोग टावर वैगन को धक्का मारते हुए फटाक से रेलवे स्टेशन तक खींच कर ले गए।
दरअसल आपने बस, कार व ट्रक सहित अन्य वाहन को धक्का मारते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन किया आपने कभी किसी ट्रेन या उसके डब्बो को धक्का मारते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो हम आपको दिखाते हैं ।
मामला बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास का है जहां नगीना रेलवे फाटक के पास चांदपुर की तरफ से बिजनौर आ रहे एक टावर वैगन अचानक से रेलवे ट्रेक पर खराब हो गया।
टावर वैगन खराब होने की सूचना स्टेशन पर रेलवे के कर्मचारियों को देकर बुलाया गया और रेलवे के कई कर्मचारी टावर वैगन को धक्का मार कर नगीना रेलवे फाटक से स्टेशन तक खींच कर ले गए ।इसकी लाइव वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली।
बताया जा रहा है की इस दौरान नगीना रेलवे रोड स्थित फाटक करीब आधे घंटे तक बंद रहा जिससे फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई।





