सहारनपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कल पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी शहरोज पुलिस की गोली से हुआ घायल।
सहारनपुर की थाना गागलहेडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी शहरोज को किया गिरफ्तार।
कल रात थाना गागलहेड़ी के गांव कैलाशपुर में बीती रात दो पक्षो में विवाद हो गया था जिसमे एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई थी। सूचना पर पहुंची गागलहेड़ी पुलिस पर भी हमला किया गया जिसमे दो दरोगा और एक हैड कांस्टेबल घायल हो गए थे ।
पुलिस जब आरोपी की निशानदेही पर घटना में उपयुक्त तमंचा बरामद करने एक आम के बाग में आरोपी को लेकर पहुंची तो आरोपी तमंचा उठा कर पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा - पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई और आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।





