पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही में खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत
ग्रेटर नोएडा में पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही में खुद को गोली मार ली, इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सिपाही को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सिपाही अंकुर राठी वर्तमान में रबूपुरा थाने में तैनात था और वहीं पर उसने अपने सरकारी अस्लाह से से गोली मार दी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सिपाही को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस अन्य अग्रिम आवश्यक कार्रवाई कर रही है।





