Type Here to Get Search Results !

नौकरी के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार

 विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसा वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश 




 जनपद कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस टीम द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलने वाले गैंग को पकड़ा गया है जिनके पास से तीन लाख नगर 225 पासपोर्ट, सैकड़ो बीजा, 20 फर्जी मोहर, सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड,व लैपटॉप बरामद की गई है जिसकी अनुमानित कीमत कुल 24 लाख रुपए है इस गैंग के टोटल 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है इस गैंग के सदस्य जो है बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध का तरीका इस तरीके से बताया कि फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से यह लोग प्रचार प्रसार करते हैं एक जय अंबे कंसलटेंसी खोली थी और उसके माध्यम से लोगों को बताया कि हम आपको विदेश भेजेंगे इस केस में बेस्ट अफ्रीका में कंट्री है बैनीन वहां के लिए बाकी हर कैंडिडेट से 55000 की बात हुई थी जिसमें की वीजा के बाद कुछ पैसा और टिकट के बाद में कुछ पैसा देने की बात हुई थी विदेश भेजवाने के नाम पर यह लोग 225 लोगों के पासपोर्ट अपने पास जप्त कर लिए थे। जबकि 2 महीने 3 महीने तक हो चुके थे और ही पासपोर्ट भी जब पड़े थे यह लोग एक फेक वीजा बनाते थे वह प्रोवाइड करते थे जो यह पीड़ित है उनको और साथ ही साथ सिम कार्ड भी फर्जी रखे हुए थे अपना नाम भी बदलकर यह लोग कार्रवाई कर रहे थे इसी कड़ी में यह लोग फेक मेडिकल भी करते थे जो की कैंडिडेट से 5000 ,4000व 8000 तक रुपए लेते थेऔर एक फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र ₹500 का वह उनको जारी करते थे साथ ही साथ यह लोगों का टाइजप अन्य जगहों से भी था। जिसके माध्यम से यह काम करते थे और उनके पास से लैपटॉप भी बरामद हुआ है जिसके माध्यम से यह लोग सॉफ्टवेयर के माध्यम से एडिट करके वीजा वगैरा बनाते थे इस गैंग के पास से काफी मात्रा में पैसा और एटीएम और पासपोर्ट बरामद हुए हैं यह गैंग के कुछ सदस्य हैं यह पहले भी एक्टिव रहे हैं रांची, झारखंड में बिहार में भी इसी तरह की कंसल्टेंसी खोलकर पटना में यह लोग फ्रॉड कर चुके हैं और उसके बाद यहां पडरौना में आकर यहां पर इन्होंने एक कंसल्टेंसी खोलकर इस तरीके का कृत्य करने का प्रयास किया इस कार्य को करने वाली इसमें सफलता मिली जिसमें साइबर थाने की टीम,रविंद्र नगर धूस थाना प्रभारी टीम, और अन्य पुलिस कर्मचारी जिन्होंने तत्परता से इस पर कार्य करते हुए जांच कराकर यह बड़ी रिकवरी कराई है सरहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹20000 नाम से पुरस्कृत भी किया जा रहा है और साथ ही साथ विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले यह फर्जी गैंग के ऊपर गैंगस्टर से लेकर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी और जो अन्य लोकेश में सम्मिलित है उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad