.दिनदहाड़े बैंक मित्र को असलहा सटा कर हुई चार लाख की लूट
चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र की नई बाजार चौकी अंतर्गत नागपुर गांव के समीप यूनियन बैंक से पैसा निकाल कर बैंक मित्र द्वारा तुलसी आश्रम साखा पर जाने के दौरान बाइक सवार असलहाधारी लुटेरे असलहे के बल पर पैसे का बैग लूटकर फरार हो गये।सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर पीड़ित के साथ बैंक में cctv खंगालने में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है की पीड़ित सुनील प्रजापति यूनियन बैंक की पौनी शाखा से चार लाख रुपए निकाल कर जा रहा था की सुन सान पाकर बाइक सवार तीन लुटेरे नागनापुर गांव के समीप असलहे के बल पर पैसों का बैग लूट कर फरार हो गए,सूचना के बाद सिओ सकलडीहा तथा सकलडीहा पुलिस अपराधियो के पहचान में जुटी हुई है।





