जी वी एम कान्वेंट के होनहार छात्र के छात्र अनुज पाल का नीट परीक्षा में हुआ चयन
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया से करेंगे एमबीबीएस की पढ़ाई
बस्ती। जिला बस्ती के रामपुर के बगल में स्थित गांव बांसगांव का निवासी है । जी वी एम कान्वेंट के छात्र अनुज पाल का नीट परीक्षा में चयन हुआ है।
अनुज पाल ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरूजनों को दिया है।
जी वी एम कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने अनुज पाल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया कि वह शुरू से ही अच्छा छात्र रहा।
अनुज पाल की सफलता पर राजेश , शैलेन्द्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया।





