Type Here to Get Search Results !

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदला-अखिलेश



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में हर दिन बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही है। बहन-बेटियों की सुरक्षा के सारे दावे फेल हैं। पुलिस जनता की सुरक्षा करने के बजाय उल्टे उन्हें प्रताड़ित कर रही है। लोगों की जान ले रही है। झूठे मुकदमें में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। पुलिस असली अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय कहीं गरीब और निरीह लोगों का फर्जी एनकाउण्टर करती है तो कहीं हिरासत में ही पीट-पीटकर मार देती है। भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा लखीमपुर खीरी जिले के फरदान थाना क्षेत्र में पुलिस पिटाई से एक और दलित युवक की मौत हो गयी है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार कर रही है। इस सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों के खिलाफ पुलिस का अत्याचार नहीं बंद हो रहा है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल सकता, क्योंकि खुद भाजपाई और पुलिस अन्याय, अत्याचार में शामिल है। सŸाा संरक्षित अपराधियों की पौबारह है। प्रशासन का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। जाति देखकर अपराधियों को सजा या माफी दी जाती है।  

   अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक युवती का जो वीडियों बयान सामने आया है, उससे उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अत्याचार का मूल करण सामने आ गया है। कुछ असंवेदनशील पुलिस कर्मियों की वजह से पीड़िता को रिपोर्ट लिखवाने के लिए कितना अधिक प्रताड़ित होना पड़ा। रिपोर्ट लिखने की जटिलता के कारण कितने अपराध दर्ज नहीं हो पाते जिससे अपराधियों के हौसले बुलन्द हो जाते हैं। महिला अपराध और कानून व्यवस्था पर क्या यही जीरों टॉलरेंस है। सरकार बताये की उसका एंटी रोमियो स्क्वायड कहां लुप्त हो गया?

     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था सम्हालने और अपराध रोक पाने में विफल है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है, विकास कार्य ठप्प है। शासन-प्रशासन अकर्मण्यता का शिकार है। जनता समस्याओं से परेशान है। पिछले दिनों हुई बरसात से कई दर्जन लोग बेमौत मारे गये। भाजपा सरकार कहीं भी जनता के प्रति जवाबदेह नहीं दिखाई दे रही है।

              

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad