यूपी के चित्रकूट जिले में एक प्राइवेट डॉक्टर की काली करतूत सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज कराने गई महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर रेप करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल कर कई महीनो तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।इसके साथ ही महिला को कई लोगो के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया गया है। आरोपी डॉक्टर ने महिला के पति को जहर देकर मारने तक को योजना बनाई थी। पति के मरने के बाद शादी का भी झांसा दिया था। शादी से मुकरने पर महिला ने अपने पति के साथ डॉक्टर के विरुद्ध अश्लील वीडियो बना कर उसका लगातार शारीरिक शोषण करने की तहरीर चित्रकूट के राजापुर थाने में दी है। आरोपी डॉक्टर राजापुर के सिद्ध विनायक अस्पताल में काम करता है।इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र का है।महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।प्रकरण की जांच कर आवश्यक करवाई किए जाने की बात कही है।





