Type Here to Get Search Results !

कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम

 प्राईवेट बैंक ने लोन की किस्त चुकाने के लिए बनाया दवाब... तो पति-पत्नी और बेटी ने विषाक्त खाकर दे दी जान



 उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने गरीबी और कर्ज से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. गांव में एक साथ तीन मौत होने से सन्नाटा पसर गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी संजीव राणा अपनी पत्नी प्रेमवती व एक बेटी पायल और दो बेटे रिंकू व पिंटू के साथ रह रहे थे. संजीव गांव में ही मेहनत-मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का भरण-पोषण करते थे. संजीव ने अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए प्राईवेट बैंक से मकान गिरवी रखकर लोन लिया था. लोन की किस्तें समय पर जब चुकता नहीं हुईं, तो बैंक कर्मी संजीव पर दवाब बनाने लगे. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को भी बैंक कर्मी संजीव राणा के घर गांव में आए थे और बैंक की किस्तें जमा न होने पर उसे बेईज्जत करके गये थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी से कुपित होकर संजीव राणा ने अपनी पत्नी प्रेमवती और बेटी पायल को जहर दे दिया. जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसकी जानकारी जब गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को हुई, तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई. 

मृतक के छोटे भाई रामकुमार ने बताया कि भाई संजीव ने अपना मकान गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था. इसी के बाद से बैंक कर्मी आये दिन उन्हें परेशान करते रहते थे. शनिवार की रात को उन्हें खबर मिली कि भईया-भाभी और बेटी ने जहर खा लिया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. जहां पर तीनों की मौत हो गई. वहीं, गांव के ग्रामीण रईस ने बताया कि संजीव शनिवार की शाम को अपनी ससुराल से आए थे. आने के तुरंत बाद ही उन्हें उल्टियां होने लगी. जिस पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. साथ ही बेटी और पत्नी की भी हालत गंभीर देखी, तो उन्हें उपचार के लिए मेरठ रैफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई. संजीव पर प्राईवेट बैंक का लोन था, जिसकी किस्तें वह चुका नहीं पा रहे थे और बैंककर्मी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त घर में संजीव ने अपनी पत्नी और 18 वर्षीय बेटी पायल के साथ जहर का सेवन किया, उस वक्त उनके घर में दोनों बेटे रिंकू व पिंटू मौजूद नहीं थे. कहा जा रहा है कि यदि अगर उनके बेटे भी घर में होते, तो उनके साथ भी किसी तरह की अनहोनी हो सकती थी. हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कल शाम को यह सूचना मिली थी की एक संजय नाम के व्यक्ति और उनकी पत्नि और बेटी ने कथित तौर पर जहर खा लिया था. जिसमें संजय की कल ही मृत्यु हो गई थी जिनको बाद में सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. यह परिवार जो था आर्थिक तंगी के चलते था और कुछ लोन वगैरा था इसी के चलते इन्होंने यह कदम उठाया प्रथम दृष्टिया इस प्रकार की बातें मिल रही है और बातें पता चलेगी इनके जिम्मेदार लोगों से बातें करके उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी देखिए एक व्यक्ति जिसके बारे में सूचना नहीं मिली थी उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ था लेकिन आज दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad