जल निगम के अफसर की 5 वर्षीय मासूम बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण, जान बकसने के नाम पर मांगी रंगदारी
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में जल निगम के जूनियर इंजीनियर की 5 वर्षीय बेटी का कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया । मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । अपहरण की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस में शहर भर में नाकाबंदी कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। शहर भर में पुलिस की नाकाबंदी देखकर बदमाश 5 साल की मासूम बच्ची को छोड़ कर फरार हो गए लेकिन मासूम बच्ची 2 घंटे तक अपहरणकर्ताओं के चुंगल में रही। इन दो घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ताओं ने जल निगम के जेई से फोन पर रंगदारी भी मांगी है ।फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई में जुट गई है । मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
उधर, मासूम बच्ची के अपहरण के बाद जल निगम के जेई और मासूम बच्ची के पिता महबूब अली ने बताया कि दोपहर में साइट से फ्री होकर मैं जब खाना खा रहा था तभी एक फोन आता है और मुझे बताया कि उन्होंने उनकी बेटी को अपहरण कर लिया है अब उन्हें फिरौती चाहिए , फिरौती में कितनी रकम चाहिए लेकिन वो बार-बार कहते रहे कि रकम बताएंगे और जगह बताएंगे वहां अपने ड्राइवर के साथ रकम भेज देना। जिसके बाद यह सूचना जेई ने थाना नौचंदी पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। सीसीटीवी चैक कर बच्ची और किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी। तभी थोड़ी देर बाद बच्ची खुद ही घर वापस आ गई। पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है। बच्ची ने पुलिस और परिजनों को बताया कि वो 2 लोग थे। जो उसे लेकर गए। उन लोगों ने मुझे डराया, वो डाकू लोग मुझे चाकू दिखाकर बार-बार डरा रहे थे। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आज दोपहर में पुलिस को एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी जिसके बाद शहर में चेकिंग और नाकाबंदी कराई गई अब बदमाश बच्ची को छोड़कर फरार हो गए हैं बच्ची को बरामद कर लिया गया है अपहरण कर्ताओं ने के से पैसे भी मांगे हैं इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।





