Type Here to Get Search Results !

पोल पर लटका रहा विद्युत कर्मी,लोग बनाते रहे वीडियो

 बागपत में पोल पर लटके विद्युत कर्मी हुआ कमरे में कैद, विद्युत लाइन सुचारु करते समय आया करंट, हुआ हादसा



 खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बडागांव में विद्युत लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक संविदाकर्मी के झुलसने की घटना सामने आई है। पांची गांव निवासी संविदा लाइनमैन विकास त्यागी विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए तैनात था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विकास त्यागी ने बिजली घर से परमिशन लेकर लाइन को ठीक करना शुरू किया था, लेकिन अचानक लाइन में करंट आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय विकास त्यागी करीब 15 मिनट तक लाइन पर लटका रहा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें उसकी गंभीर स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। घटना के बाद, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे शहर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है, कि बिना उचित सुरक्षा उपायों के विद्युत लाइन का काम किया गया, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई। लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और संविदा कर्मी को पूर्ण इलाज की सुविधा देने की भी मांग की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने संविदा कर्मी विकास त्यागी के परिवार को एक स्थायी नौकरी देने की भी मांग की है, ताकि परिवार की स्थिति को बेहतर किया जा सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad