Type Here to Get Search Results !

10 लोगों की मौत का कौन है जिम्मेदार

हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत 

बिलग्राम में ऑटो और डीसीएम की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत 3 घायल

तेज रफ्तार डीसीएम ने यात्रियों से भरे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर 

टक्कर लगने से ऑटो सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घायल

सूचना पर पहंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिलग्राम थाना क्षेत्र के हीरा रोशनपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा


हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में डीसीएम व टेम्पो में भिड़ंत हो गयी।हादसे के बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

भीषण सड़क हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां एक डीसीएम के अचानक सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम के कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो में सवार लोगों में से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।घटना में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद से डीसीएम का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।  पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad