Type Here to Get Search Results !

सर्राफा व्यापारी से फिर हुई लूट,गठित हुई टीम

 सुल्तानपुर  में सरेशाम भरे बाजार में सर्राफा व्यापारी को लहूलुहान कर कार सवार बदमाशों ने लूटा 15 लाख,  एसपी ने खुलासे के लिए गठित की टीम।



 सरेशाम भरे बाजार में सर्राफा व्यापारी को लहूलुहान कर कार सवार बदमाशों द्वारा 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सुल्तानपुर में सामने आया है। बुधवार की रात घटना को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश फरार हो गए। एसपी सुल्तानपुर में खुलासे के लिए कई टीम गठित कर दी है।

 पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदनापुर बाजार से जुड़ा हुआ है । जहां पर  ज्वेलर कारोबारी सुरेश चंद्र सोनी की सराफा की दुकान है। वह रोजाना की भांति बुधवार की शाम दुकान बंद करके घर की तरफ जा रहे थे । इसी बीच कार पर सवार चार बदमाश आए और अपनी गाड़ी से व्यापारी को टक्कर मार दी, हाथ में दो झोले थे, जिसमें नगद रुपए और जेवर रखे गए थे। व्यापारी द्वारा बताया गया है कि जिन्हें लेकर बदमाश फरार हो गए हैं। अवैध तमंचे से व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटों की गई हैं । गंभीर स्थिति में व्यापारी को कूरेभार कस्बे में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उसे गोसाईगंज थाने पर ले जाया गया है। जहां पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप समित गोसाईगंज कोतवाल प्रेमचंद पुलिस के साथ तफ्तीश में जुड़ गए हैं। एसपी सोमेन वर्मा ने खुलासे के लिए कई टीम गठित कर दी है । एसपी वर्मा का दावा है कि जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad