- चौकी में पिटाई का वीडियो वायरल
कौशांबी ज़िले के सरायअकिल थाना अंतर्गत तिलाहपुर पुलिस चौकी के अंदर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पिटाई करने वाला शख़्स मेहदी हसन पुलिस वालों के सामने ही पीड़ित अंसार अहमद की पिटाई करने लगा। इससे उसके हौसले कितने बुलंद है आप अंदाजा नही लगा सकते है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि सामने चौकी इंचार्ज अपने कुर्सी पर बैठा है। लेकिन उसने पीड़ित को बचाने का प्रयास नही किया। हालांकि एक सिपाही ने बीच बचाव किया। तब जा कर उसकी जान बची। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि पिटाई करने वाले मेहदी हसन का हौसला कितना बुलंद है, की पुलिस के सामने पीड़ित की पिटाई कर दिया। और पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित अंसार अहमद ने कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव से पिटाई करने वाले शख़्स मेहदी हसन राजपूत जोकि वन अंब्रेला ट्रस्ट चलता है की शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि मेहदी हसन मनोरोगियों को आश्रम में रखने के बहाने हत्या कर अंगों की तस्करी करता है।





