सरदार सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, सोनहा थानाध्यक्ष व पटेल चौक चौकी प्रभारी को हटाए जाने की मांग
आपको बता दें कि वृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। और मांग की है कि सोनहा थानाध्यक्ष व पटेल चौक चौकी प्रभारी को हटाए जाने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुना थाना अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की सूचना पर मौके पर कोतवाल व भारी पुलिस बल पहुंच गई। और लोगों से संवाद स्थापित करने लगी। मामला समझने के पश्चात पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से संवाद स्थापित किया और सरदार सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कराई ।वही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी से बात किया और पूरे मामले से अवगत कराया ।जिस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित रूप से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।मांगे पूरी होने पर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए और कहा कि हर जन प्रतिनिधि को इसी तरह कार्य करना चाहिए ताकि जनता को तात्कालिक रूप से न्याय मिल सके ।





