Type Here to Get Search Results !

सपा के राष्ट्रीय सचिव का बड़बोलापन आया सामने

 सपा के राष्ट्रीय सचिव ने सूबे के मुख्यमंत्री को धृतराष्ट्र राष्ट्र से की तुलना।



 यूपी में उपचुनाव तो झारखंड , महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहा है। नेताओं के जुबानी हमले भी खूब हो रहे हैं।बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने के कारण रेल संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आमरण अनशन पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह व फूलपुर चुनाव प्रभारी ने यूपी उप चुनाव में जीत का दावा किया,तो वहीं यूपी मुख्यमंत्री को धृतराष्ट्र कह डाला।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय सचिव और फूलपुर विधानसभा के प्रभारी अवलेश सिंह ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी पूरे 09 की 09 सीटे जितने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में काफी अंतर देखा होगा।वो (बीजेपी ) चार सौ का सपना देख रहे थे, कि जनता उनको दो सौ पर ही पटक दिया।भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है कि जो चुनाव 13 को होने वाला था वह 20 तारीख को गई है। जनता अपनी कमर कसी हुई है , कि जब बीस को चुनाव होगा तो इंडिया गठबंधन के पक्ष में होगा ,नौ की नौ सीटे समाजवादी पार्टी जीतेगी।इसके बाद अयोध्या जीतेगी। 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी।भारतीय जनता पार्टी झूठ और फरेबी पार्टी है। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जो हमारे सूबे मुख्यमंत्री किसी लाइन में भाषण तैयार करके लोग उनको पकड़ा देते हैं ,वही वो बोलते हैं।राम सभी के हैं, भगवान कृष्ण सभी के हैं, भगवान शंकर सभी के हैं। बजरंग बली सभी के हैं। मां दुर्गा सभी की हैं।वो जाति, धर्म,मजहब पर उन्होंने कभी इस तरह के वक्तव्य नही दिया है।हमारे सूबे के मुख्यमंत्री की आंखे भटक गई हैं। उनकी भी आंखों पर घृतराष्ट्र की तरह पर्दा लग गया है।जिस तरह से अपशब्द बाते बोल रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी का आने का टाइम हो गया है इस तरह की वाणी उनके मुंह से निकलेगा ही।बहुत ही जल्द जनता इनको बताएगी की भारतीय जनता पार्टी की हिंदुस्तान से विदाई हो गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad