Type Here to Get Search Results !

मुर्गे की हुई हत्या,थाने पहुँचा मामला

- मुर्गा के हत्यारे को सज़ा दिलाने के लिए युवक पहुचा थाने, मुकदमा दर्ज करने पर अड़ा



कौशांबी जिले में एक युवक की मुर्गे से प्रेम की अजब-गजब कहानी सामने आई है। युवक को मुर्गे से इतना प्रेम था कि उसके कातिल को सज़ा दिलाने के लिए थाने पहुचा, और तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की ज़िद पर अड़ गया। पुलिस तहरीर मिलने पर जांच में जुटी है।

 पिपरी थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी शिवराम पुत्र भैयालाल मजदूर है। सुबह उसका मुर्गा पड़ोसी के रखे गोबर पर उछल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी ने ईंट से मुर्गा को मार दिया। इससे मुर्गे की मौत हो गई। जानकारी के बाद शिवराम मौके पर पहुंचा। वह इसकी शिकायत करने पड़ोसी के घर पहुंचा तो आरोपी ने उसे गाली गलौज कर उसकी भी पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। उधर, मृत मुर्गे को लेकर युवक लोधौर चौकी पहुंचा। युवक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहा था। चौकी प्रभारी अतुल रंजन तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष को भी चौकी बुलाया गया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

आप को बताते चले कि धारा 429 के तहत कोई भी पालतू जीव-जंतु जिसकी कीमत 50 रुपये से अधिक हो उसकी हत्या करना और उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना कानूनी अपराध है। इसके तहत आरोपी को पांच साल तक की सजा का प्रावधान है।

शिवराम मुर्गे की खुद देख भाल करते है। दाना पानी से लेकर मुर्गे की हर व्यवस्था करते है। प्रेम इतना कि उसको अपने साथ लेकर सोते है। ऐसे में जब एक मुर्गे को पड़ोसी ने मारा दिया तो शिवराम सदमे में आ गए। और अब शिवराम खाना पीना छोड़कर सब मुर्गे के हत्या करने वाले पड़ोसी को सज़ा दिलाना चाहते है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad