अलीगढ़ कस्बा जट्टारी के मैदान में खैर विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1906 भारत के विभाजन के नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना अलीगढ़ में ही हुई थी। मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, ढाका में नहीं हुई। वही मंसूबे अभी चल रहे हैं। उस समय समाज को बांटने का काम मुस्लिम लीग कर रही थी। इस समय में समाजवादी पार्टी समाज को बांटने का कर रही है।1947 में जब देश आजाद हुआ था।तब लाखों लोगों हिन्दुओ को काटा गया था। जो काम मुस्लिम लीग ने किया था। वही काम आज समाज पार्टी कर रही है ।इसलिए हमें इनके मंसूबो को सफल नहीं होने देना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले अलीगढ़ सहित प्रदेश में कर्फ्यू लगते थे। बेटियों और बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। किसानों का हक मारा जाता था। मोदी के नेतृत्व में आज जो नया भारत देख रहे हैं। बिना भेदभाव कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को उपलब्ध कराया जा रहा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित है ।आतंकवाद समाप्त हो गया है और आतंकवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है।भाजपा सरकार के कार्यकाल में नौजवानों को नौकरी दी जा रही है ।यह नया भारत है। हाईवे ,मेट्रो, एयरपोर्ट, वन जिला डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के साथ हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। गौतम बुध नगर में फिल्म सिटी बनने जा रही है। फिल्म सिटी चालू होने पर इसका लाभ आपको मिलेगा। गरीब कल्याणकारी योजना में हर गरीब को मुफ्त राशन,आवास की सुविधा ,5 लाख रुपये का स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। समाजवादी सरकार ने कोई विकास नहीं कराया। गरीबों के हक पर इनके लोग डांका डालते थे। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया। बेटी और व्यापारी की सुरक्षित नहीं थे। यह ना गरीबों का कल्याण कर सकते हैं। ना विकास कर सकते हैं और ना ही यह विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 वर्ष इंतजार करना पड़ा। राम मंदिर जब बन सका है ।जब देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है। हमको अयोध्या, काशी मथुरा में बटनें के कारण अपमान झेलना पड़ा । देश के विभाजन के दौरान 1947 में बटनें के कारण 10 लाख हिंदुओं को कटना पड़ा था। तो याद रखो हम बंटेगे तो कटोगे , एक रहोगे तो सेफ रहोंगे। विकास और सुरक्षा हमारी गारंटी है ,बेटियों की सुरक्षा हमारी गारंटी है,पाकिस्तान की रूह कपाने के लिए अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है। यहां बनने वाली टोप व अन्य हथियार पाकिस्तान की सीमा पर गरजेंगे ।भाजपा ने एक और स्वर्गीय सांसद किशनलाल दिलेर के पौत्र व स्वर्गीय सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर को अपना प्रत्याशी बनाया है ।वहीं दूसरी ओर सपा ने विधायक मलखान सिंह के हत्यारे को संरक्षण देने वाले परिवार की पुत्रवधू को प्रत्याशी बनाया है। मेरा आपसे कहना है कि अपराधियों को कभी आगे मत बढ़ने देना ।यह समाज के दुश्मन है ।जब भी सत्ता इनके हाथ में आएगी। बेटियां ,व्यापारी असुरक्षित होंगे।यह समाज में अराजकता का जहर घोलेंगे। हमें ऐसे फिरकापरस्तों से सतर्क रहना है।





