Type Here to Get Search Results !

जमीन पैमाइश के मामले में सरकार सख्त,की बड़ी कार्रवाई

 जमीन पैमाइश मामले में योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही।


 लखीमपुर खीरी  में जमीन पैमाइश मामले में 4 अफसरों के निलंबन के बाद अब मौजूदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पूर्व जिलाधिकारी रहे महेंद्र बहादुर सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।नियुक्ति विभाग ने दोनों आईएएस अधिकारियों को नोटिस भेजा है। हालांकि आपको बता दे हाल ही में कुछ दिन पहले सदर विधायक योगेश वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विधायक द्वारा एसडीएम से जमीन पैमाइश को लेकर पीड़ित द्वारा दिए गए ₹5000 की वापसी की बात कही गई। वीडियो वायरल होने के बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।जमीन की पैमाइश के मामले में शासन ने एक आईएएस समेत तीन पीसीएस अफसरों को सस्पेंड किया है। हालांकि अभी तक पीड़ित की जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad