Type Here to Get Search Results !

मुठभेड़ में कुछ इस तरह गिरफ्तार हुआ गौतस्कर

मुठभेड़ में गौतस्कर नेता गिरफ्तार



 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस की दिन निकलते ही गौतस्करों के साथ उस समय मुठभेड़ हो गई जब नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की कुछ गो तस्कर आवारा पशुओं को गाड़ी में भर रहे हैं।

जिसकी सूचना पर पुलिस ने जब कुकड़ा रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने जब आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश संदीप उर्फ राहुल जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वहीं तीन अन्य बदमाश लोकेश,उपेश और दीन मोहम्मद को भी पुलिस ने कांबिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया जबकि गिरफ्त में इन बदमाशों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।

जानकारी के मुताबिक गिरफ़्त में आये इन बदमाशों में से लोकेश गौतम नाम का गोतस्कर आजाद समाज पार्टी में जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है जिसे पार्टी ने पूर्व में निष्कासित कर दिया था।

बरहाल पुलिस ने जहां घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं मौके से पुलिस ने इन बदमाशों के पास से तीन जिंदा गौवंश, एक मैक्स पिकअप गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्त में आए इन बदमाशों ने बताया कि उनका गैंग रात्रि में सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवशो को एकत्रित कर उन्हें गाड़ी में भरकर चोर रास्तों से रुड़की और हरिद्वार ले जाकर बेच देते थे। जिसके बाद इन गोवंशों को काटकर इनके मीट को बाजार में भेज दिया जाता था।

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हमारे क्रिमिनल इंटेलिजेंस नेटवर्क से एक गो तस्करी वाले गैंग के एक्टिव होने की सूचना हम लोगों को मिली थी उसे पर किया जा रहा था उसको डेवलप किया जा रहा था इस कर्म में मुखबिर द्वारा आज सटीक सूचना दी गई की एक गैंग जो रात में जंगल से छुट्टा जानवरों को रात में इकट्ठा करते है फिर उनको पिकअप या जो छोटे वाहन होते हैं इसमें लादकर यहां से पुरकाजी या अन्य रास्तो से होते हुए हरिद्वार की तरफ या रुड़की की तरफ लेकर जाते हैं ऐसा एक गैंग जो है रात में पशुओं को इकट्ठा किया है ओर यहां से तस्करी होने की संभावना है इसके आधार पर थाना नई मंडी की पुलिस को इनकी घेराबंदी के लिए निर्देशित किया गया था जब दोनों तरफ से बदमाशों ने अपने आप को घिरा हुआ देखा इन्होंने यहां पर मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची तो देखा कि यहां पिकअप खड़ी है ओर उसमे जानवरों को लादा जा रहा है तो इनमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिसमें आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी जब इन  बदमाशों को घेराबंदी करके पकड़ा गया तो यहां मौके से चार बदमाश गिरफ्तार हुए हैं दो यहां से भागने में सफल हुए हैं यह जो चारों बदमाश पकड़े गए इनसे जब प्रारंभिक पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि ये लोग जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और जो एक बदमाश भाग के गया है यह देवबंद का रहने वाला है इसका नाम चांद बताया जा रहा है यह चांद इस पूरे गिरोह का सरगना है और यह यहां जनपद मुजफ्फरनगर और आसपास देवबंद जो यह क्षेत्र है यहां से जंगलों से छुट्टा जानवर इकट्ठा करते हैं इसमें मोस्टली जो गोवंश होता है इसको इकट्ठा करते हैं फिर इसको जो है  एक जहां पर रुड़की या अन्य जगह जहां उनके खरीदार होते हैं वहां पर उनको यह सप्लाई कर देते हैं इनका मोडसऑपरन डी इस प्रकार रहता है कि यह देर रात जो है जानवरों को इकट्ठा करते हैं फिर इनको किसी एक सुरक्षित जगह बांध देते हैं और फिर उसके बाद में गाड़ी लगाकर इनको यहां से जो चोर रास्ते होते हैं उसके जरिए यहां से तस्करी करवाते हैं इस पूरी कार्रवाई में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सराहनीय काम किया गया है चार बदमाशों को मौके से पकड़ा गया है इसमें से एक संदीप नाम के व्यक्ति को गोली लगी है इसके अलावा एक लोकेश नाम का व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है और एक दीन मोहम्मद नाम का व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है जो यह देवबंद का रहने वाला है ये बताया जा रहा ह कि जो चाँद है उसके उसके साथ यह रहता है इसके अलावा एक और अभियुक्त पकड़ा गया है बाकी दो अभियुक्त यहां मौके से फरार हुए हैं अभी और डिटेल में पूछताछ की जा रही है और यह एक अंतरराज्यीय गो तस्करी करने वाला गैंग पुलिस द्वारा पकड़ा गया है और इसमें अभी और डिटेल में फरदर जानकारी की जाएगी वह आपको बताया जाएगा अभी हम लोगों ने बहुत प्रारंभिक जानकारी कर पाए हैं बाकी और उनके दर बैकग्राउंड के बारे में इनके सोशल और बाकी बैकग्राउंड बारे में जो भी कोई इनफॉरमेशन आएगी आपको बता दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad