सुल्तानपुर में घरेलू सिलेंडर विस्फोट : आशियाना धराशाई, एक की मौत, दो गंभीर लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर, पुलिस प्रशासन मौके पर।
मकान में घरेलू सिलेंडर विस्फोट होने की घटना सुल्तानपुर में गुरुवार की शाम सामने आई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो गंभीर रूप से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं । गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं । जेसीबी की मदद से मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है। हादसे से अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है।
पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के कुदार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया पूरे बिसेन गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर गुरुवार की शाम अचानक एक आशियाने में विस्फोट हो गया। मौके पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, सीओ सिटी प्रशांत सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा समेत कई टीम मौके पर पहुंची है। कहीं थाने की फोर्स बुला ली गई है। गंभीर रूप से जख्मी नूर हसन उर्फ बकरीदी की मौत हो चुकी है जबकि अन्य दो लोग घायल हैं। बकरीद की पत्नी नाजिया और दूसरी महिला अनीशा पत्नी नबी हसन को लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है। जिला पूर्ति विभाग हादसे की कारण तलाश करने में जुट गया है। समेत अन्य एजेंसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।





