Type Here to Get Search Results !

भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन पुलिस की बिल्डिंग

 निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से हादसा एक की मौत


 यूपी के सीतापुर में निर्माणाधीन पुलिस बैरिक के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ।जिसमे दो मजदूर काम करते समय गिर गए।एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।साथी मजदूर घायल मजदूर को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए।घायल मजदूर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यह पूरा मामला मिश्रिख कोतवाली परिसर में बन रही नई पुलिस बैरिक का है।बताते चले ki जिस एजेंसी के द्वारा पुलिस बैरिक का निर्माण कराया जा रहा है उसके द्वारा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है ना ही उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया गया है।

 बताते चले कि मिश्रिख कोतवाली के पास पुलिस कर्मियों के रहने के लिए एक निर्माणधीन पुलिस बैरिक बनाने का कार्य चल रहा है। पुलिस बैरिक निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लकड़ी की पाड टूटने के कारण चार मंजिला इमारत पर काम कर रहे कई मजदूर गिर गए जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली इलाके के काशीपुर का रहने वाला सुशील कुमार की गंभीर चोट लग जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सराय बीबीपुर गाँव का रहने वाला मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्तम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। एक मजदूर घायल है जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।बताते चले कि।निर्माणाधीन पुलिस बैरिक का जिस एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है उसके द्वारा मानकों के अनुरूप कार्य कराया जा रहा हैं मजदूरो की किसी भी प्रकार के सुरक्षा को लेकर कोई उपकरण नहीं दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad