श्रीनेत ग्लोबल स्कूल उदय नगर हंडिया में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस...
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल उदय नगर हंडिया मेहदावल रोड बस्ती में बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक उदय नारायण सिंह नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय एवं निर्देशक राम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया।उसके बाद तमाम बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही साथ विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किया कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने बाल मेले के क्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल सजाया जिसमें अध्यापकों और अभिभावकों ने खूब खरीदारी की तत्पश्चात नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों का विभिन्न प्रकार के खेल जैसे म्यूजिकल चेयर बल्लू बैलेंसिंग टग ऑफ़ वार बुक बैलेंसिंग सड़क यातायात से संबंधित नियम के रूप में नाट्य प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम किया।
विद्यालय के निर्देशक राम प्रताप सिंह ने बताया की विद्यालय प्रतिवर्ष बाल दिवस का कार्यक्रम ऐसे ही मानता है विज्ञान के विभिन्न मॉडलों से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक प्रतिभा के लिए रुचि बाल मेले पर सजी दुकानों से बच्चों के अंदर व्यापार और अर्थव्यवस्था के प्रति रुचि और मनोरंजक कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर स्टेज पर आने का भय खत्म होता है चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और वह सदैव बच्चों की शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक और चिंतित रहते थे जिस क्रम में विद्यालय उन्हें याद करते हुए विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत है उक्त अवसर पर मौजूद अभिभावकों ने कार्यक्रम और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की विद्यालय के प्रबंधक श्री उदय नारायण सिंह ने मुक्त कंठ से बच्चों के इस प्रयास और बच्चों के अंदर खेल के प्रति इस प्रति स्पर्धा की सराहना की कार्यक्रम में आए भावेश पांडे ने नोनीहालों को पढ़ाई का महत्व समझाते हुए पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया और कहा कि यदि इसी लगन से वह पढ़ते रहे तो जरूर ही भारत का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित रहेगा कार्यक्रम के अंत में राम प्रताप सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावक एवं अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। बाल मेले में मुख्य रूप से विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सत्येंद्र पांडेय, बांकेलाल चौहान, शीतला प्रसाद पांडेय, पुनीत मिश्रा,मनोज राणा,शैलेश मिश्रा, दिलीप त्रिपाठी,उद्धव पांडेय,हृदय राम मिश्रा, सलोनी पांडेय, ऋतु शुक्ला,नेहा शुक्ला, शिखा सिंह,अनुष्का, आरती,वंदना मिश्रा, शालिनी सिंह,शिवानी, शेर सिंह,प्रमोद कुमार, जे.पी.यादव,कमल नयन आदि उपस्थित रहे।





