Type Here to Get Search Results !

दरोगा ने किया ऐसा कांड,हर कोई हैरान

 सुल्तानपुर में कांग्रेसियों के प्रदर्शन से आग बबूला नगर कोतवाल ने फाड़ी वर्दी, कलेक्ट्रेट मुख्य गेट बंद, प्रदर्शन से घंटे भर आवागमन रहा ठप।



किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने आए कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में आमना-सामना हो गया कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन के दौरान नगर कोतवाल ने वर्दी फाड़ दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस द्वारा फर्जी फंसाए जाने के अंदेशे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय की गुहार लगाई है। 

किसानों की खाद बीज, बंद सोसाइटियों को खुलवाने, चीनी मिल बंद, टूटी सड़कों से परिवहन प्रभावित समेत अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देखकर गेट बंद कर दिया गया। जहां पर मुख्य गेट पर वह ज्ञापन देने की जिद करने लगे। इसी बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार और मौके पर मौजूद नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह के साथ विवाद शुरू हो गया।  इसी बीच वर्दी पुलिस की पकड़ने को लेकर कांग्रेसी नेता और पुलिस में नोंकझोंक होने लगी । मामला बढ़ता देख कांग्रेस नेता एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में शकील अहमद, राजेश तिवारी, मानस कुमार, रणजीत सलूजा आदि लोग मौजूद रहे। पुलिस कांग्रेसी नेताओं पर वर्दी फाड़ने का आरोप लगा रही है। जो की सरासर गलत है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad