Type Here to Get Search Results !

ड्यूटी के दौरान डिप्रेशन में आये डॉक्टर, मचा हड़कंप

 24 घंटे की ड्यूटी से डिप्रेशन में आए डॉक्टर, अस्पताल में खुद हुए भर्ती; वीडियो में बयां की अपनी पीड़ा




उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला महिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पी. के. गुप्ता ने अत्यधिक मानसिक तनाव के चलते खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है। डॉक्टर गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार 24 घंटे काम करने से उन्हें गंभीर डिप्रेशन का सामना करना पड़ा है।डॉक्टर गुप्ता वीडियो बोल रहे है कि अस्पताल में आठ डॉक्टर होने के बावजूद उन्हें अनवरत चौबीस-चौबीस घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसका उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, और कई अन्य बीमारियां भी उन्हें घेर रही हैं।

वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी कर्मचारियों पर नियम और कानून समान रूप से लागू हों, तो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सकता है और कर्मचारियों को भी राहत मिल सकती है। डॉक्टर गुप्ता की यह पीड़ा तेजी से वायरल हो रही है और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत पर चर्चा को बढ़ावा दे रही है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad