आजमगढ़ के बदमाश सुल्तानपुर में लूट रहे सर्राफ व्यापारियों को, 45 ग्राम सोना और 3.75 ग्राम चांदी के साथ चार गिरफ्तार, 13 दिन बाद हुआ खुलासा।
सुल्तानपुर जिले में सरेशाम हुई 25 लाख के लूट कांड का खुलासा किया गया है। 45 ग्राम सोना और 3.75 ग्राम चांदी बरामद किया गया है। जिसमें आजमगढ़ जिले के तीन शातिर बदमाश शामिल हैं। उनके सहयोगी सुल्तानपुर से चौथा अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बीते 6 नवंबर को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार के निकट भरथीपुर गांव क्षेत्र में नहर की पटरी पर लूट कांड की वारदात हुई थी। पीड़ित ने 25000 का जेवर और पैसा लूट जाने का आरोप लगाया था 24 घंटे बाद सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने लूट कांड का खुलासा किया। जिसमें मिर्जा अरबाज उर्फ डॉक्टर पुत्र मिर्जा अरशद के साथ शाकिब नाई पुत्र अब्दुल्ला वफा निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ और तौसीफ पुत्र मोतीन निवासी अजीजपुर थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही शातिर अभियुक्त सुरजीत उर्फ नागा को आजमगढ़ पुलिस ने मोबाइल लूट कांड में गिरफ्तार कर न्यायाधीश के आदेश पर जय पहले ही भेज दिया है। पुलिस ने 45 ग्राम सोना और 3.75 ग्राम चांदी बरामद की गई है।





