Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, जानिये पूरी कहानी

 झांसी में पुलिस ने रुकवाई अंतिम संस्कार की तैयारी, शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्डम हाउस



 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी में नमकीन फैक्ट्री में एक अधेड़ को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को घर ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी कर रहे तभी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी। 

 बताया जा रहा है कि अधेड़ ने खुद अवैध असलाह से गोली मारकर आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की सत्यता क्या है, पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मिठाई वाली गली व हाल निवासी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अयोध्यापुरी कॉलोनी फेस टू में अशोक रावत 65 वर्षीय अपने परिवार के साथ रहते थे। घर के नजदीक ही उनकी पुरानी नमकीन फैक्ट्री के नाम से बाड़ा बना हुआ है। प्रतिदिन की तरह अशोक सुबह घर से निकल कर नमकीन फैक्ट्री पहुंचे। आस पास के रहने वाले लोगों ने बताया कि अशोक फैक्ट्री में अकेले थे वहां ओर कोई नहीं था। तभी गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जिस पर सभी लोग मौके पर दौड़े तो देखा अशोक की कनपटी से खून बह रहा था और वह ऊपर बने कमरे में जमीन पर पड़ा था। पास में अवैध असलाह पड़ा था। इसकी सूचना परिजनों को जैसे ही मिली सभी लोग उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अशोक के शव को पुराने घर ले आए और दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले लिया। वही बताया जा रहा है कि अशोक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर अशोक की मौत किन कारणों के चलते हुईं है यह पुलिस जांच में पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad